राजनांदगांव: युवा कांग्रेस ने जरूरतमंदों को बांटे मास्क और सब्ज़ीया, संकट की इस घड़ी में युवा कांग्रेस आपके साथ-चेतन भानुशाली…

राजनांदगांव 17 मई 2021- राजनांदगांव युवा कांग्रेस की ओर से आज सोमवार को शहर के क्षेत्रों में जरूरतमंदों को माक्स और राशन सामाग्री सब्जीयो का वितरण किया गया। साथ ही मास्क का महत्व समझाते हुए जागरूक किया गया।

Advertisements

 प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी जी के निर्देशानुसार प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी संतोष कुलकुंडा जी व सह प्रभारी एकता ठाकुर जी के मार्गदर्शन में एव जितेंद्र उदय मुदलियार जी के सहयोग से मास्क पहनो छत्तीसगढ़ अभियान के तहत मास्क वितरण किया गया हैं जिसके तहत राजनांदगांव युवा कांग्रेस अध्यक्ष चेतन भानुशाली एवं प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव राजिक सोंलकी प्रदेश प्रवक्ता प्रीति वैष्णव एवं ब्लाक अध्यक्ष अमित कुशवाहा शेख आशिफ़ गोपी टण्डन निखिल सोनवानी के साथ वार्ड नं 20 पेंड्री में मास्क वितरण किया गया। एवं प्रतिदिन के अनुसार सब्जी वितरित किया गया।

भानुशाली ने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं सँग इस आपातकालीन समय में लगातार राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्डों में जाकर जरुरतमंदों को राहत सामग्री पहुँचाकर मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया जा रहा है।