back to top

राजनांदगांव : ट्रक को छोड़कर ड्राइवर 15 हजार लेकर हुआ फरार…


राजनांदगांव /डोंगरगढ़ | खैरागढ़ निवासी ट्रांसपोर्टिंग का कार्य करने वाले विवेक कुमार देवांगन के ड्राइवर द्वारा उन्हें ₹15000 का आर्थिक नुकसान पहुंचाया है जिसकी शिकायत प्राची देवांगन द्वारा थाना डोंगरगढ़ में दर्ज कराई है जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने अपनी दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 5 जून को सुबह 6:00 बजे ट्रक क्रमांक क्रमांक सीजी 04 एम 4157 मैं खैरागढ़ से सीमेंट भरकर ड्राइवर किशोर यादव निवासी जंगलपुर थाना खेरागढ़ से लोधी हार्डवेयर मूसरा खाली करने भेजा था. एवं सफर में डिजल के लिये नगद राशि 5 हजार नगद दिया था. जो ग्राम कतलवाही के रोड किनारे में ट्रक को खड़ी कर ट्रक की चाबी एवं बैटरी एवं एक नग पीछे चक्के का टायर को निकाल कर पुराने टायर लगा दिया है. कुल जुमला रकम 15 हजार रूपए को चोरी कर ले गया है. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में लिया है.

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page