back to top

राजनांदगांव: कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने के बाद धनेश पाटिला पहुँचे डोंगरगढ़ दौरे पर, मां बम्लेशवरी के दर्शन किये…

राजनांदगांव- कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने के बाद अंत्यावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला डोंगरगढ़ दौरे पर पहुंचे और मां बम्लेशवरी के दर्शन किये।

Advertisements

छत्तीसगढ़ शासन के अन्त्यवसायी सहकारी एवं वित्त निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला को छत्तीसगढ़ सरकार ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है, केबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार वे डोंगरगढ़ पहुँचे। मंत्री धनेश पाटिला अपने समर्थकों के साथ माँ बम्लेश्वरी देवी के दर्शन करने पहुँचे। जहां उन्होंने विधिविधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने डोंगरगढ़ के पत्रकारों से चर्चा की।

धनेश पटिला डोंगरगढ़ विधानसभा में चार बार विधायक रहे चुके है, तथा पूर्व में छत्तीसगढ़ के उर्जा मंत्री भी रह चुके हैं। इस वजह से उन्के काफी समर्थक डोंगरगढ़ में भी मौजूद हैं। अपने दौरे के दौरान माँ बम्लेश्वरी देवी के वह दर्शन किये।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए धनेश पाटिला ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में जनता का विश्वास जीता है, साथ ही जनभागीदारी को अपनान्ते हुए सरकार की सभी योजनाओं को धरातल पर उतारे है, उन्होंने कहा कि उनके कैबिनेट मंत्री बनने के बाद डोंगरगढ़ के प्रति उनका दायित्व डोंगरगढ़ के विकास में सर्वप्रथम रहेगा।


धनेश पाटिला के दौरे के दौरान गुट बाजी भी देखने को मिली। मंत्री के आगमन पर एक गुट नदारत था। मंत्री धनेश पाटिला के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री डॉ थानेश्वर पाटिला, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गोम्सता, श्रीमती लख्मी शांडिल्य, ट्र्स्ट के मंत्री नवनीत तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page