back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर से चेस चैम्पियन राशि वरूडकर एवं स्पर्श खंडेलवाल ने सौजन्य भेंट की…

राशि चेस एशियन चैम्पियनशिप एवं स्पर्श राष्ट्रीय चेस

Advertisements

प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिनिधित्व

कलेक्टर ने महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए दी बधाई एवं शुभकामनाएं

जिले को बच्चों ने किया गौरवान्वित


राजनांदगांव कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा से आज कलेक्टर कक्ष में चेस एशियन चैम्पियनशिप के लिए चयनित बालिका राशि वरूडकर एवं चेस की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित बालक श्री स्पर्श खंडेलवाल ने सौजन्य भेंट की। कलेक्टर ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से उन्होंने जिले को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आगे भी ऐसे ही सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित करें और प्रदेश एवं देश का नाम रौशन करें। उन्होंने कहा कि चेस बुद्धिमत्ता का खेल है और यह खुशी की बात है कि हमारे जिले के बच्चे इसमें विशेष प्रतिभा एवं दक्षता के साथ बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। गौरतलब है कि 7 वर्षीय बालिका राशि वरूडकर ने भारत में आयोजित राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता में 7वां स्थान हासिल किया है तथा 23 से 25 जुलाई को आयोजित फिलिपिंस से संचालित चेस एशियन चैम्पियनशिप में ऑनलाईन प्रतियोगिता में शामिल होंगी।

वहीं 19 वर्षीय बालक स्पर्श खंडेलवाल राज्य स्तरीय चेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर राष्ट्रीय चेस चैम्पियनशिप के लिए चयनित हुए हैं। वे इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 22 से 24 जुलाई को ऑनलाईन शामिल होंगे। इस अवसर पर राजनांदगांव जिला शतरंज संघ के श्री ललित भंसाली, सचिव श्री योगेश डाकलिया, संरक्षक श्री सचिन अग्रहरि, जितेन्द्र मिश्रा, राशि के पिता हरिश वरूडकर एवं स्पर्श खंडेलवाल के पिता नवीन खंडेलवाल उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page