back to top

राजनांदगांव : राजीव गांधी किसान न्याय योजना से प्रेरित किसान फसल विविधीकरण की दिशा में हो रहे अग्रसर…

ग्राम जोब के चार किसान 25 एकड़ में धान के बदले कर रहे मक्के की खेती

Advertisements

योजना के तहत मिलेगी प्रति एकड़ 10 हजार रूपए की आदान सहायता राशि

राजनांदगांव – राजीव गांधी किसान न्याय योजना से प्रेरित होकर जिले के किसान अब फसल विविधीकरण की दिशा में अग्रसर हुए है। इससे किसान प्रोत्साहित होकर धान के बदले अन्य फसल लेने के लिए जागरूक हो रहे हंै। इस योजना से फसल विविधता में बढ़ोत्तरी होगी ही साथ ही किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रूपए आदान सहायता राशि भी प्राप्त होगी। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना से प्रेरित होकर सुदूर वनांचल क्षेत्र छुरिया विकासखंड के ग्राम जोब के चार किसानों ने लगभग 25 एकड़ की भूमि पर मक्के की खेती कर रहे हैं।

पिछले वर्ष उन्होंने धान की फसल लगाई थी। लेकिन इस बार उन्होंने मक्के की फसल लगाई है। किसान श्री अजब सिंह, श्री नयन कुमार, श्री गोरेदास साहू और श्रीमती कमला बाई एक स्थान पर 25 एकड़ भूमि में धान के बदले मक्के की खेती कर रहे हैं।किसान श्री अजब सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने खेत में धान का फसल ली थी। लेकिन इस बार मक्के की खेती कर रहे हंै। उन्होंने कहा कि धान के फसल की अपेक्षा मक्के की फसल में पानी की आवश्यकता कम होती है। जिससे पानी का संरक्षण होगा।

उन्होंने कहा कि शासन की राजीव गांधी किसान न्याय योजना से प्रति एकड़ 10 हजार रूपए की आदान सहायता राशि प्राप्त होगी, जिससे वे प्रोत्साहित हुए हैं। इससे आर्थिक आवश्यकता को पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए पंजीयन करा लिया है। उन्होंने शासन की इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शासन की योजना से किसानों को लाभ प्राप्त होगा। वहीं धान के बदले अन्य फसल लेने के लिए प्रेरित भी होंगे। कम पानी में खेती किसानी करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किसानों के लिए विभिन्न योजना के तहत कार्य कर रहे हैं, वह बहुत ही अच्छा है। इसके लिए उन्होंने शासन का आभार व्यक्त किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page