back to top

राजनांदगांव: कलेक्टर ने दीवानभेड़ी गौठान का किया निरीक्षण, धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा…

गौठान में आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से महिला समूहों को मिले लाभ – कलेक्टर

Advertisements

-धान खरीदी के पहले सभी सुविधा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव- कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने ग्राम दीवानभेड़ी गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट की खरीदी एवं विक्रय की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गौठान में आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से महिला समूहों को लाभ मिलना चाहिए। मुर्गी पालन, मछली पालन, मशरूम उत्पादन और बाड़ी में स्वसहायता की महिलाएं कार्य करें। गौठान में गाय के लिए पानी एवं चारे की व्यवस्था होनी चाहिए।

फसल कटाई के बाद किसानों को पैरादान के लिए प्रोत्साहित करें। ग्राम सचिव ने बताया कि 325 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया गया है। इसमें 185 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट विक्रय हो गया है। महिला स्वसहायता समूह को भुगतान की राशि प्राप्त हो गई है। गौठान स्थित तालाब में मछलीपालन किया जा रहा है। मुर्गी पालन और मशरूम उत्पादन के लिए शेड का निर्माण किया जा रहा है।

कलेक्टर सिन्हा ने धान खरीदी के पहले खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था का जायजा लेने ग्राम बनभेड़ी के धान खरीदी केन्द्र पहुंचे। उन्होंने वहां धान चबूतरा की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान की सुरक्षा के लिए शेड का निर्माण किया जा रहा है। धान खरीदी के पहले सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisements

You cannot copy content of this page