back to top

राजनंदगांव: कंप्यूटर शिक्षा से जुड़े युवक ने अपने घर के किचन में लगा ली फांसी! स्टेटस में लिखा “The End”…

राजनांदगांव – अपने भविष्य को संवारने कंप्यूटर शिक्षा से जुड़े एक युवक ने अचानक ही अपने घर के किचन में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के परिजन भी युवक द्वारा उठाए गए कदम से सकते में हैं और वह कुछ भी कह सकने की स्थिति में नहीं है मरने से पूर्व युवक ने अपने मोबाइल के स्टेटस में द एंड लिखा और फिर दुनिया को अलविदा कह गया पुलिस मामले की गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है।

Advertisements

अंबागढ़ चौकी थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 निवासी यश कुमार तारम पिता इंदर तारम का शव सुबह घर के किचन में फांसी पर लटका पाया गया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक यस जिला अस्पताल राजनांदगांव में पदस्थ नर्स (बुआ) के साथ रहता था वह 10 अक्टूबर को अपने घर गया था मंगलवार की रात खाना खाकर वह कमरे में सोने चला गया था परिजनों ने बताया कि मृतक बड़ा ही होनहार एवं व्यवहार कुशल था। वह अपने भविष्य को लेकर भी चिंतित था वह कंप्यूटर की शिक्षा राजनांदगांव में प्राप्त कर रहा था।

Advertisements

You cannot copy content of this page