back to top

राजनांदगांव : राज्योत्सव 2021 के अवसर पर जिला मुख्यालय के पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन…


राजनांदगांव – कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने राज्य शासन के निर्देशानुसार राज्योत्सव 2021 के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्योत्सव 2021 के अवसर पर 1 नवम्बर 2021 को जिला मुख्यालय स्थित पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ राजनांदगांव में एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे गए है।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page