back to top

राजनांदगांव : साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 16 दिसम्बर 2021 से 10 जनवरी 2022 तक प्रातः 11 से 3 बजे तक वार्डो में शिविर…

27 दिसम्बर को वार्ड नं. 49 व 50 में, 28 दिसम्बर को वार्ड नं. 42,43 व 46 में तथा 29 दिसम्बर को वार्ड नं. 7,9 व 11 में, शिविर आयोजित

Advertisements

राजनांदगांव 24 दिसम्बर। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 16 दिसम्बर 2021 से 10 जनवरी 2022 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 27 दिसम्बर को मोहड वार्ड नं. 49 के लिये पार्षद कार्यालय मोहड में, रानी जोतकुंवर वार्ड नं. 50 के लिये सार्वजनिक मंच गौठान सिगदई में,

28 दिसम्बर को राजीव वार्ड नं. 42 व सर्किट हाउस वार्ड नं. 43 के लिये आंगनबाडी भवन फिरंतीन मंदिर के पास में व बसंतपुर वार्ड नं. 46 के लिये हनुमान मंदिर बसंतपुर में तथा 29 दिसम्बर को महात्मा गांधी वार्ड नं. 7 व शंकरपुर वार्ड नं. 9 के लिये मंगल भवन शंकरपुर में व राजेन्द्र प्रसाद वार्ड नं. 11 के लिये ओव्हर ब्रिज के नीचे आंगनबाडी में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुये मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है। इसी प्रकार शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेग।

Advertisements

You cannot copy content of this page