back to top

राजनांदगांव : किसानों-नौजवानों व व्यापारियों के लिए निराशाजनक बजट – आसिफ अली…

राजनांदगांव । यह पूर्णतया जनविरोधी, मध्यम वर्ग विरोधी और गरीब -किसानों के हितों के विरुद्ध है, शहर उत्तर ब्लॉक के अध्यक्ष कांग्रेस के युवा नेता आसिफ अली ने बजट को निराशाजनक करार दिया है। अपने बयान में कहा कि जन सामान्य और विशेष कर किसानों – नौजवानों, व्यापारी वर्ग को बजट से जो उम्मीदें थी, उन पर पानी फिर गया है। गरीब मध्यम वर्ग परेशान है, भाजपा को उनकी कोई चिंता नहीं है।

Advertisements

आसिफ अली ने आगे कहा कि लोगों की जेब काटने और काम कारोबार सब चौपट हो गया है, ऐतिहासिक मंदी, लाखों की नौकरी खा गई, आम जनता की आमदनी घट गई, बेकारी – बीमारी में बैंकों में जमा सारी बचत निकल गई। सपने दिखाकर जनता को धोखे में रखा जनता महंगाई से परेशान है, लेकिन इस बजट में राहत नहीं मिली है, बहुत उम्मीद थी, कि इनकम टैक्स में छूट मिलेगी, स्लैब में बदलाव होगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

केंद्र की भाजपा सरकार को चिंता सिर्फ बड़े पूंजी घरानों की रहती है, उसकी सारी नीतियां उसके हित की ही बनती हैं, भाजपा सरकार अभी भी सपने दिखाकर जनता को धोखे में रख रही है, निराशाजनक, दिशाहीन और महंगाई बढ़ाने वाला किसानों को बजट में गुमराह करने की कोशिश की गई है, रेलवे में नौकरियां कम होती जा रही हैं, ऐसे दावे-वादे किए जा रहे हैं, जिन्हें पूरा नहीं किया जा सकता है, यह पूर्णतया जनविरोधी, मध्यम वर्ग विरोधी और गरीब -किसानों के हितों के विरुद्ध है, नौजवानों को पूरी तरह अंधेरे में रखा गया है, यह बजट पूरी तरह निराशाजनक, दिशाहीन और महंगाई बढ़ाने वाला है।

Advertisements

You cannot copy content of this page