back to top

प्राइम मिनिस्टर्स डेवलपमेंट इनिशिएटिव फॉर नॉर्थ ईस्ट रीजन  ‘पीएम-डीईएआईएनई’ नामक नई योजना घोषित; 1500 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित…

केन्‍द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने संसद में केन्‍द्रीय बजट 2022-23 पेश करते हुए प्राइम मिनिस्टर्स डेवलपमेंट इनिशिएटिव फॉर नॉर्थ ईस्ट रीजन ‘पीएम-डीईएआईएनई’ नामक एक नई योजना की घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा कि ‘पीएम-डीईएआईएनई’ योजना पूर्वोत्तर परिषद के माध्यम से कार्यान्वित की जाएगी। नई योजना के लिए आरंभिक तौर पर 1500 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित की जाएगी। इसके माध्यम से पीएम गतिशक्ति के अनुरूप पूर्वोत्तर की आवश्यकताओं के मुताबिक बुनियादी सुविधाओं तथा सामाजिक विकास से जुड़ी परियोजनाओं का वित्त पोषण किया जा सकेगा।

Advertisements

श्रीमती सीतारमण ने कहा कि इससे युवाओं और महिलाओं के लिए आजीविका से संबंधित क्रियाकलाप सुलभ हो सकेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त अंतर को समाप्त किया जा सकेगा। हालांकि यह मौजूदा केन्द्रीय और राज्य योजनाओं का विकल्प नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यूं तो केन्द्रीय मंत्रालय भी अपनी परियोजनाओं को ला सकेंगे, लेकिन प्राथमिकता राज्यों द्वारा प्रस्तुत परियोजनाओं को दी जाएगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page