back to top

राजनांदगांव : जनता को धोखा देने वाला बजट – सांसद संतोष पांडे…

राजनांदगांव – आज के बजट को देखने के बाद सांसद संतोष पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अपने चौथे वर्ष के बजट पेशगी में भी युवकों को बेरोजगारी भत्ता ना दिए जाने और हर बार की तरह सिर्फ बड़ी बड़ी बाते कही गई है जिसका जनता से कोई सरोकार नहीं है, ना ही सरकार ने अपने आय के स्रोत बताएं, ना ही नए उद्योग धंधे की स्थापना के लिए कोई प्रावधान किया।

Advertisements

दैनिक वेतन भोगी और संविदा कर्मियों को इस वर्ष भी सिर्फ झुन-झुना ही पकड़ाया गया है। कुल मिला कर कांग्रेस की सरकार जनता को सिर्फ धोखा ही दे रही है। दिल्ली दरबार को खुश करने के चक्कर में निर्माण और विकास के कार्य कहीं पीछे छूट गए है।

Advertisements

You cannot copy content of this page