back to top

राजनांदगांव : साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 8 मार्च से 29 मार्च 2022 तक प्रातः 11 से 3 बजे तक वार्डो में शिविर…

11 मार्च को वार्ड नं. 3 व 8 में, 12 मार्च को वार्ड नं. 5,6 व 10 में तथा 13 मार्च को वार्ड नं. 15,16 व 17 में शिविर

Advertisements

राजनांदगांव 10 मार्च। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 8 मार्च से 29 मार्च 2022 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 11 मार्च को मोतीपुर वार्ड नं. 3 व रामनगर वार्ड नं. 8 के लिए मोतीपुर स्कूल सामुदायिक भवन में दिनांक 12 मार्च को चिखली वार्ड नं. 5 के लिए शीतला मंदिर चिखली में,

शासकीय मुद्राणालय वार्ड नं. 6 के लिए चिखली स्कूल में व महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड नं. 10 के लिए शिव मंदिर शांतिनगर में एवं दिनांक 13 मार्च को डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र वार्ड नं. 15 के लिए राम मंदिर बीएनसी मिल में, ठा. प्यारेलाल सिंह वार्ड नं. 16 व तुलसीपुर वार्ड नं. 17 के लिए ठा. प्यारेलाल स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया है।

शेष वार्डो के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा। निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुये मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page