
राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना मानपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केवट के नेतृत्व में आज दिनांक 27/05/2022 को मुखबिर की सूचना पर से ग्राम तोलूम में एक व्यक्ति अपने घर में हाथ भठ्ठी महुआ शराब संग्रहण कर बिक्री करने के लिये रखा है कि सूचना पर टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था।
जो आरोपी सगनलाल दुग्गा पिता धरमूराम जाति गोड़ उम्र 39 साल साकिन तोलूम थाना मानपुर जिला राजनांदगांव(छ0ग0) को ग्राम तोलूम में आरोपी के घर में एक सफेद रंग के प्लास्टिक जेरीकेन में अवैध रूप से हाथ भठ्ठी कच्ची महुआ शराब 10 लीटर कीमती 1,500/- रूपये को संग्रहण कर बिक्री करने के लिये रखा होना पाये जाने से मौके पर विधिवत् कार्यवाही कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। भविष्य में भी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण परिवहन व बिक्री करने के विरूद्व थाना मानपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी रहेगी।
उक्त अवैध शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केंवट, सउनि0 कार्तिक चंद्रवंशी, प्र0आर0 313 अरविन्द उदिरवाडे, प्र0आर0 1351 राकेश ध्रुर्वे, आर0 476 मेहर भंडारी, म0सहा0आर0 89 सरीता जाडे की सराहनीय भूमिका रही।









































