
13 जुलाई को वार्ड नं. 42,43 व 46 में, 14 जुलाई को वार्ड नं. 40,41 व 48 में एवं 15 जुलाई को वार्ड नं. 37,38 व 39 मेे शिविर
राजनांदगांव 11 जुलाई। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 1 जुलाई से 21 जुलाई 2022 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिसके तहत 13 जुलाई को राजीव वार्ड नं. 42 व सर्किट हाउस वार्ड नं. 43 के लिये आंगन बाडी भवन फिरंतीन मंदिर के पास एवं बसंतपुर वार्ड नं. 46 के लिये हनुमान मंदिर के पास में, 14 जुलाई को गुरूघासीदास वार्ड नं. 40 व नंदई वार्ड नं. 48 के लिये सामुदायिक भवन नंदई नाका में एवं झुलेलाल वार्ड नं. 41 के लिये सामुदायिक भवन झुलेलाल में तथा 15 जुलाई को महावीर वार्ड नं. 37 के लिये गंजपारा स्कूल में, दिग्विजय वार्ड नं. 38 के लिये पार्षद कार्यालय ब्राम्हण पारा में व हीरामोती वार्ड नं. 39 के लिये सार्वजनिक भवन नागेश्वर मंदिर में शिविर का आयोजन किया गया है।
शेष वार्डो के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा। निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।
उन्होंने शिविर में लगे कर्मीयों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे। साथ ही कोरोना प्रोटोकाल का विशेष ध्यान रखा जायेे।









































