
राजनांदगांव – शहर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत अवस्थी का आकस्मिक निधन हो जाने पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने मोहला मानपुर के विधायक इंदरशाह मंडावी उनके निवास पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
साथ मे खुज्जी विधायक छन्नी साहू, प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई, उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली, चौकी ब्लाक अध्यक्ष अनिल मानिकपूरी , समाज सेवी भावेश अग्रवाल , अमित जंघेल, शिवम गड़पायले उपस्थित थे।









































