राजनांदगांव : फरहद चौक के पास मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत निर्मित दुकानो में अनाधिकृत कब्जारत 10 दुकानों में निगम ने की सील बंद…

राजनांदगांव 18 अगस्त। नगर निगम द्वारा फरहद चौक के पास मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत दुकानों का निर्माण किया गया है। जिसे विधिवत प्रक्रिया कर हितग्राहियों को आबंटित किया गया है। उक्त आबंटित 11 दुकानों में से 10 दुकानों में कुछ लोगों के द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया था, इस संबंध में निगम के राजस्व विभाग द्वारा कब्जा हटाने नोटिस दिया गया था। नोटिस उपरांत भी संबंधितों द्वारा दुकान खाली नहीं किया गया।

नोटिस उपरांत दुकान से कब्जा नहीं हटाने पर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देश पर सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल, राजस्व निरीक्षक श्री हितेश ठाकुर, राजस्व उप निरीक्षक श्री राजकुमार बंजारे, दुकान प्रभारी श्री पंकज साहू द्वारा कब्जारत 10 दुकानों में ताला लगाकर सील बंद करने की कार्यवाही की गयी। पूर्व में भी कमला कालेज के पास एवं नया बस स्टैण्ड के पास निर्मित दुकानों से कब्जा हटाया गया था। अन्य कब्जारत दुकानों में भी सील बंदी की कार्यवाही की जावेगी।