back to top

VISION TIME’S : कांग्रेस के नव निर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

नई दिल्ली- देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस को बुधवार को उसका नया अध्यक्ष मिल गया। मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन गए हैं। खड़गे को 7897 वोट मिले हैं वहीं शशी थरूर को 1072 वोट मिले हैं जबकि 416 वोट रद्द हो गए हैं । कुल 9385 नेताओं ने 17 अक्टूबर को वोट डाला था। मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थक कांग्रेस मुख्यालय में जुटना शुरू हो गए हैं और ढोल नगाड़े बजा रहे हैं।

Advertisements

गैर गांधी होगा कांग्रेस अध्यक्ष
कांग्रेस पार्टी के 138 साल के इतिहास में 30 बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950 ,1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं इस चुनाव में 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता कांग्रेस पार्टी की कमान संभालेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page