back to top

राजनांदगांव : कमला कॉलेज ग्राउंड में कल से तीन दिवसीय ‘माडर्न मंडई’का आयोजन…

राजनांदगांव। शहर के इतिहास में पहली बार ‘माडर्न मंडई का आयोजन किया जा रहा है। कमला कॉलेज में छह जनवरी को मंडई का शुभारंभ होगा जहां नौ जनवरी तक छत्तीसगढ़ व भारतीय संस्कृति की झलक दिखेगी और विभिन्न स्टाल लगाए जाएंगे।

Advertisements

साथ ही काल भैरव के नृत्य का नजारा भी देखने को मिलेगा। इस मंडई के आयोजक उत्कृष श्रीवास्तव एवं यश शर्मा ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि कमला कॉलेज ग्राउंड में लगने वाला यह मेला राजनांदगांव शहर का सबसे बड़ा मेला है, जहां छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों से गायक एवं नृत्य एक मंच पर उतरेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ में पहली बार श्री काल भैरव नृत्य का आयोजन देखने को मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इस मेले में ना सिर्फ कला बल्कि पूरे भारत से हस्तशिल्प हैंडलूम,कश्मीरी साड़ी, शॉल सहित विभिन्न प्रकार के विक्रेता भी हिस्सा ले रहे हैं, जिसके माध्यम से यह एक बहुत बड़ा एक्जीबिशन भी साबित होगा।

भारतीय संस्कृति और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का मेल एक मंच पर दिखेगा। भारत के विक्रेताओं का मेला एक स्थान पर रखकर यह प्रयास किया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ की सबसे पुरानी संस्कृति ‘मड़ई’ को जीवित रखें और पूरे भारत में अपनी संस्कृति को दर्शाएं।

Advertisements

You cannot copy content of this page