राजनांदगांव : 74वां गणतंत्र दिवस पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा पुलिस कार्यालय में किया ध्वजारोहण…

राजनांदगांव – 74वां गणतंत्र दिवस पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा पुलिस कार्यालय में किया ध्वजारोहण ।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में 74 गणतंत्र दिवस उत्साह उमंग के साथ धूमधाम से मनाया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा ध्वजारोहण किया गया । इस अवसर पर कार्यालय के कार्यालयीन स्टॉप एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे ।इसी प्रकार जिले के सभी थाना चौकी में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया गया।