राजनादगांव : गढ़ चिरौली पुलिस को सर्च अभियान में मिली सफलता , जंगल में छुपा कर रखे विस्फोटक सामग्री बरामद…

राजनादगांव की सरहद से सटे महाराष्ट्र के गढ़ चिरौली पुलिस को सर्च अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी। नक्सलियों ने पुलिस को नुकसान पहुंचाने की नियत से जंगल में छुपा कर रखे विस्फोटक सामग्री को बरामद किया है ।

गढ़चिरौली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत जिले के भामरागढ अनुमंडल अंतर्गत मौजा नेलागुंडा क्षेत्र में पुलिस बल द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा विस्फोटक सामग्री छुपा कर रखी हुई है ।

सूचना के आधार पर पुलिस जवानों ने उस स्थान की तलाशी ली तो उन्हे एक क्लेमोर माइंस, दो कूकर बम,70 मीटर बिजली के वायर सहित अन्य सामग्रियां बरामद की।पुलिस की बी डी एस टीम ने क्लेमॉर माइंस और दोनो कूकर बमों को मौके पर की नष्ट कर दिया।नक्सलियों द्वारा रखे गए इन विस्फोटकों से पुलिस का भारी नुकसान हो सकता था।पुलिस जवानों ने नक्सलियों के खूनी मंसूबे पर पानी फेर दिया।