राजनांदगांव : ग्राम सभा का आयोजन 20 अगस्त से…


कलेक्टर ग्राम सभा आयोजन के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
राजनांदगांव 17 अगस्त 2023। पंचायत राज अधिनिमय के प्रावधान अनुसार जिले में 20 अगस्त 2023 से ग्राम सभा की बैठक आयोजित की जाएगी। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने ग्राम सभा की बैठक के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

उन्होंने एक ही तिथि में किसी ग्राम पंचायत के एक से अधिक आश्रित ग्राम में ग्राम सभा का आयोजन न हो, इसके लिए जनपद पंचायतवार प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं उनके आश्रित ग्रामों में ग्रामसभा आयोजित करने के लिए समय-सारणी तैयार करने कहा है,

जिससे सरपंच एवं सचिव ग्रामसभा की बैठक में उपलब्ध रह सकते है। कलेक्टर ने ग्राम सभा के लिए आवश्यकता अनुसार अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने कहा है।