back to top

राजनांदगांव : अन्य राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों को कड़ाई से जांच करें – कलेक्टर…


ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को मुस्तैदी से जांच करने के दिए निर्देश
– कलेक्टर ने जिले के अंतर्राज्यीय सीमावर्ती बार्डर बागनदी एवं पाटेकोहरा चेक पोस्ट का किया निरीक्षण
– निर्वाचन के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों में बढ़ायी गयी निगरानी

राजनांदगांव 12 अक्टूबर 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर जिले के अंतर्राज्यीय सीमावर्ती बार्डर बागनदी एवं पाटेकोहरा चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर स्थैतिक निगरानी दल मौजूद थे।

Advertisements

उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे टीमों के साथ आबकारी और पुलिस विभाग की टीम को 24 घंटे तैनात रहने के निर्देश दिए। जिले के सभी चेकपोस्ट में सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जा रही है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि अन्य राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों को कड़ाई से जांच करें। साथ ही संदिग्ध वाहनों की पड़ताल कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।

उन्होंने सीमावर्ती चेक पोस्ट पर तैनात कर्मचारियों को गुजरने वाले हर गाड़ी की मुस्तैदी से जांच करने और अवैध एवं संदिग्ध परिवहन पर तत्काल कार्यवाही करने के साथ अपने उच्च अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए। जिले के सभी चेकपोस्ट में निर्वाचन कार्यालय द्वारा गठित टीमों के साथ आबकारी विभाग एवं पुलिस की टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों को जिले के सभी चेकपोस्ट में प्रतिदिन निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेकपोस्ट में की जा रही कार्यवाही एवं गाडिय़ों की जांच के लिए रजिस्टर पंजी संधारित करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि निर्वाचन का समय है ऐसे में अवैध शराब, राशि तथा अन्य सामग्रियों के परिवहन के मामले सामने आते हैं। इन सभी पर बारीकी से नजर रखने और उन पर कार्रवाई बेहद जरूरी है। उन्होंने बॉर्डर पर निगरानी के लिए पुलिस के साथ परिवहन, आबकारी, खनिज विभाग की टीम को संयुक्त रूप से समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।

उन्होंने लगातार पूरी सघनता से जांच जारी रखने कहा। उन्होंने चेकपोस्ट से गुजरने वाले वाहनों की अच्छे से जांच करने के निर्देश दिए। जहां भी मामला संदिग्ध लगे तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें।

कलेक्टर श्री सिंह ने पाटेकोहरा चेकपोस्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे का अवलोकन किया और सभी टीम को सतर्क एवं सजग रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री राहुल सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री गौतम पाटिल, सहायक आयुक्त आबकार श्री अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page