
विकसित भारत संकल्प यात्रा तृतीय चरण की मोबाईल वेन आज प्रातः पेण्ड्री मंे

मातृत्व वंदन योजना, स्व निधि योजना तथा आयुष्मान कार्ड से नागरिक लाभान्वित होकर
किये अनुभव साझा
राजनांदगांव 27 फरवरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाईल वेन आज नगर निगम द्वारा पेण्ड्री रमन बाजार के सामने मैदान में आयोजित शिविर में पहुॅच चल चित्र के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संदेश को सुनाकर विकसित भारत के उद्देश्य की जानकारी दी। शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासियो ने मुफ्त मे ईलाज कराने आयुष्मान कार्ड बनाने के अलावा अन्य योजनाओं का लाभ लेने रूचि दिखाई।
आज के शिविर में नेताप्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, पार्षद श्री शिव वर्मा, श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, श्रीमती पिंकी साहू सहित वार्ड के सर्वश्री पवन सिन्हा, संजय रात्रे, चन्द्रदास खरे, राम जी साहू, भीखम साहू, कृष्णा साहू, कमल धु्रव, वेंकट राव विशेष रूप से उपस्थित थे।
पेण्ड्री रमन बाजार मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का शुभारंभ अतिथियों ने फिता काट कर छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित कर राजगीत के माध्यम से किया, नेताप्रतिपक्ष श्री यदु ने भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने संकल्प दिलायी।
इसके पश्चात अतिथियों द्वारा सभी स्टालो का अवलोकन कर हितग्राहियो से केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने अपील की तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई का सामान देकर बच्चों का अन्नप्राशन किया एवं स्वास्थ्य बालक व बालिका को पुरूस्कृत किया तथा योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, आयुष्मान कार्ड का वितरण किया तथा केन्द्र शासन की योजनाओं के प्रचार प्रसार के कैलेण्डर का अतिथियों ने विमोचन कर उपस्थितजनों को वितरण किया। कार्यक्र्रम के प्रारंभ में निगम के अधिकारियों ने अतिथियो का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
शिविर मेें नेता प्रतिपक्ष श्री यदु तथा वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा ने उपस्थित वार्डवासियों को संबोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने अपने दो बार के कार्यकाल में योजनाओं के क्रियान्वयन की धरातल में वास्तविक स्थिति तथा जनता को लाभ मिला की नहंी यदि मिला तो कितना मिला जानने विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की। उन्होंने कहा कि वार्डो में शिविर के माध्यम से जिन्हें लाभ नहीं मिला उन्हे लाभ देने प्रयास किया जा रहा है और जिन लोगों ने लाभ लिया है, वे अपना अनुभव साझा कर रहे है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक लाभ देने महतारी वंदन योजना मोदी जी के द्वारा प्रारंभ की, जिसका प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश में लागू की गयी जिसका लाभ लेने महिलाओं ने बढ़ चढ कर हिस्सा लिया और उन्हंे 8 मार्च को राशि उनके खाते में आयेगी। जो लाभ लेने से वंचित रह गये है उन्हे भी लोकसभा चुनाव के बाद योजना के माध्यम से लाभ दिया जावेंगा।
शिविर में वार्डवासियों ने केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी लेकर किया आवेदन
शिविर में पेण्ड्री एवं आस पास क्षेत्र के लगभग 1 हजार से अधिक लोग शिविर में उपस्थित होकर जानकारी लिये और पोर्टर के माध्यम से योजनओं का लाभ लेने पंजीयन कराया। आयुष्मान कार्ड के लिये 400 ने, आधार के लिये 30 ने, उज्जवला योजना के लिये 25 ने, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिये 9 लोगों ने पंजीयन कराया तथा सैकडों लोगों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर आवेदन लिये। शिविर में लगभग 100 से अधिक लोगांे ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर निःशुल्क दवा प्राप्त किया।
मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से 7 लोगों ने किया अनुभव साझा
केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के पहल के तहत 7 लोगों ने अपने अनुभव साझा किये। स्व निधि योजनातर्गत पेण्ड्री की महिला स्व सहायता समूहों में श्री सांई की सकुन साहू, मिश्री समूह की रूबिना खान,
मिनिमाता समूह की राधिका लहरे, अटल विहार समूह की श्वेता गुप्ता, अन्नपूर्णा समूह की जानकी लहरे व मॉ शीतला समूह की रीना झा ने ऋण प्राप्त कर स्व रोजगार के माध्यम से स्वावलंबी अपना अनुभव साझा किया तथा आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ लेकर स्वस्थ्य होकर कामिनी साहू ने भी अपना अनुभव साझा की।
सभी लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उनकी योजना का लाभ हम गरीबों को मिला जिससे हमारा जीवन सफल हुआ। इसके अलावा विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में ऑनलाईन क्विज में भी 106 लोगांे ने भाग लिया। कार्यक्रम में नगर निगम के अलावा स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, श्रम विभाग,उज्जवला योजना,राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दिये।
आज के पेण्ड्री रमन बाजार मैदान में आयोजित शिविर में श्री मनोहर यादव एवं उनकी टीम के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का संचालन महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव कुमार मिश्रा ने किया। शिविर में पार्षद, पूर्व पार्षद,पत्रकार बंधु, अधिकारी कर्मचारी सहित लाभार्थी व वार्डवासी उपस्थित थे।









































