मोहला : नक्सलियो के बड़े नेताओं के लिए कुरियर का काम करने वाला युवक गिरफ्तार…

मोहला – नक्सली संगठन द्वारा मौत के घाट उतारने वह जिले में माओवादियों के जबरदस्त उपस्थिति के बीच नक्सली संगठन का प्रभाव को खत्म करने एसपी यशपाल सिंह के निर्देश में मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पुलिस नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया हुआ है इस क्रम में मानपुर विकासखंड के मूचर निवासी माओवादी संगठन के लिए कुरियर के रूप में काम करने वाले युवक को हिरासत में लिया है

एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार लगातार एंटी नक्सल यूनिट फोर्स को खुफिया सूचना प्राप्त हो रही थी कि नक्सलियों के बड़े नेताओं के लिए मानपुर मूचर निवासी एक युवक कुरियर का काम कर रहा है अश्वत आंधिया ग्राम मूचन निवासी जो सीतागांव फोर्स ने हिरासत में लिया है

पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह जनवरी 2022 से नक्सलियों के बड़े लीडरों के लिए कुरियर व पैसा यहां से वहां ले जाने के लिए काम कर रहा है उक्त आधार पर नक्सली समर्पित युवक के खिलाफ छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम 2005 की धारा 8,3,5 के तहत कार्रवाई करते उसे न्यायालय पेश किया गया है।