back to top

राजनांदगांव: कलेक्टर ने मिट्टी के दीये विक्रय हेतु आने वाले कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों को असुविधा नहीं होने के दिए निर्देश…


राजनांदगांव 29 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिकारियों को दीपावली पर्व पर मिट्टी के दीये विक्रय हेतु आने वाले कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने के निर्देश दिए हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा है कि दीपावली पर्व पर कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों द्वारा मिट्टी के दीये बनाये जाते है तथा इन्हें बाजारों में विक्रय के लिए लाया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्र में मिट्टी के दिए विक्रय हेतु आने वाले कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों से किसी प्रकार की कर वसूली नहीं करने तथा आमजनों को मिट्टी के दिये उपयोग करने प्रोत्साहित करने कहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page