राजनांदगांव : रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन…

पुलिस कर्मचारी एवं परिवार के उत्तम स्वास्थ्य के लिये किया गया जांच शिविर का आयोजन।

सहयोगी संस्था-सी.एफ.शोर. क्रिश्चियन फेलोशिप हॉस्पिटल, राजनांदगांव के डॉ0 थामस एक्का (एमडी) के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

90 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों का हुआ निशुल्क जांच।

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर रक्षित केन्द्र राजनंादगांव के मंगल भवन में आज दिनांक 28.02.2025 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक जिले के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों का एवं उनके परिवार के सदस्यों का स्वास्थय परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें डॉ0 थामस एक्का (एमडी) द्वारा बी0पी0, सुगर, एवं नेत्र जांच का निशुल्क परीक्षण किया गया जिसमें पुलिस अधीकारी/कर्मचारियों व पुलिस परिवार के लगभग 90 से अधिक संख्या में आकर अपना निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।


उक्त शिविर के आयोजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री मुकेश ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा व रक्षित निरीक्षक श्री लोकेश कुमार कसेर की आहम भूमिका रहीं।