बीजापुर : सुपोषण अभियान से लौटी दानिका की मुस्कान : पोषण पुनर्वास केन्द्र में...

बीजापुर12/11/2021सुपोषण अभियान से अब बच्चों के चेहरे की रौनक और मुस्कान लौटने लगी है हंसते खिलखिलाते इन्हीं नन्हें बच्चों में बीजापुर जिले के भैरमगढ़ परियोजना के आंगनबाड़ी केन्द्र संजयपारा 3 के बालिका दानिका यादव भी शामिल हो गई है। कुपोषण को हरा कर अब उसने सुपोषण की ओर अपना कदम बढा लिया है। भैरमगढ़ के निवासी राम नारायण यादव एवं श्रीमती सुंदरी यादव की बेटी दानिका यादव जिसे घर में सभी प्यार से दानी के नाम से बुलाते थे । जन्म के समय से ही दानी गंभीर कुपोषण की श्रेणी में थी । दानी का जन्म  05 जुलाई 2020 को स्वास्थ्य समुदायिक केन्द्र भैरमगढ़ में हुआ जन्म के समय ही वजन 1.700 किलोग्राम था। जन्म के समय मां का दूध कम आने के कारण बच्चे को सही मात्रा में मां का दूध नहीं मिल पाता था।इस पर आंगनबाडी कार्यकर्ता शिप्रा नंदनी एवं सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा चिन्हांकित कर उसे अपने निगरानी में ले लिया गया और उसे मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान योजना से जोड़ते हुए घर वालों को बताया गया कि सरकार द्वारा कुपोषण मुक्ति का संकल्प लिया गया है। इसके लिए जिले में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को सुपोषित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गंभीर रूप से कुपोषित दानिका यादव को अभियान मे शामिल किया गया है। दानिका को सुपोषित श्रेणी में लाना एक गंभीर चुनौती रहा क्योंकि शुरूआत में दानिका की मां आंगनबाड़ी केन्द्र में नहीं आती थी। नियमित रूप से कार्यकर्ता व पर्यवेक्षक के द्वारा नियमित गृहभेंट कर पिता रामनारायण यादव एवं उसकी सासु मां को परामर्श किया गया । इससे दानिका यादव की मां अपने बच्चे के साथ नियमित रूप से आंगनबाडी केन्द्र में माता को कार्यकर्ता के द्वारा सही स्तनपान कराने संबधी जानकारी दिया जाता रहा है। साथ ही बच्चे को 15 दिवस के लिए पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती किया गया । आंगनबाडी केन्द्र से सुदरी यादव को प्रति दिवस मूंगपल्ली चिक्की और गर्म भोजन से लाभन्वित किया जाता रहा । साथ ही रेडी टू ईट को अलग अलग दिवस में अलग.अलग प्रकार से व्यंजन बनाकर खाने की सलाह दी गई जनवरी माह में दानिका यादव का अन्नप्रासन आंगनबाडी केन्द्र में कराया गया और नियमित रूप से उसको आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने पूरी लगन के साथ कार्य किया इसी का ही परिणाम रहा कि कार्यकर्ता परिवार को सुपोषण का महत्व समझाने स्थिति में परिवर्तन लाने में सफल हुई। धीरे.धीरे कार्यकर्ता का भी बच्चे के प्रति स्नेह बढ़ंने लगा । 9 माह में ही दानिका यादव सामान्य श्रेणी में आ गई अप्रैल 2021 में वजन में वजन 7 किलो हो गया सितंम्बर 2021 की स्थिति में वजन 8 किलो ग्राम है जो कि सामान्य की श्रेणी में दानिका का वजन बढने से ही परिवार के लोगों ने रूचि दिखाई । इसी का ही परिणाम है कि बच्ची धीरे.धीर गंभीर से मध्यम और मध्यम से सामान्य की श्रेणी में आ गई है। इसकी खुशी दानी के पूरे परिवार के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी है। दानी की त्वचा में चमक भी बढ़ गई है । दानी के मां का कहना है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान योजना उनके बच्चे के लिए वरदान साबित हुआ है। साथ ही साथ कार्यकर्ता को अभार व्यक्त किया गया है।

सुकमा : पक्का आवास पाकर मड़कम राजे और मड़कम मुत्ता का बरसों का सपना...

आवास योजना आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों के लिए बना वरदानसुकमा 12 नवम्बर 2021अपने सिर पर एक पक्की छत होना हर व्यक्ति का सपना होता है। स्वयं का पक्का मकान, जहाँ वह अपने परिवार जनों के साथ एक खुशहाल जीवन व्यतीत करे। प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत उन ग्रामीणों को पक्के आवास की सुविधा मिल रही है, जिनके लिए एक पक्का मकान बनाना किसी सपने के बराबर था। राजे और मुत्ता ने कभी भी नहीं सोचा था कि वह अपने कच्चे मकान से निकल कर पक्के मकान में रह पाऐंगे लेकिन शासन की महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री आवास योजना से असंभव से लगने वाला उनका सपना सच हुआ। वे अपने परिवार के साथ अपने नए घर में सुखमय जीवन-यापन कर रहे है। अपने पक्के आशियाने के सपने का साकार होने पर हितग्राहियों ने राज्य शासन एवं जिला प्रशासन को सहृदय धन्यवाद दिया है।बरसात में आंधी तूफान, टपकते छत और सांप बिच्छू का भय हुआ खत्मविकासखण्ड कोण्टा के ग्राम पंचायत ढोण्ढरा में रहने वाली मड़कम राजे का परिवार कुछ एकड़ खेती से किसी तरह गुजर बसर करते हैं। मिट्टी से बने मकान में लगभग अपनी पूरी उम्र गुजारने वाली राजे की अंाखों में शायद कभी अपने पक्के मकान में रहने के सपने देखने की ताकत भी नहीं थी, मगर प्रौढ़ावस्था की ओर बढ़ रही हितग्राही का यह मुश्किल सपना आखिरकार साकार हो ही गया। मड़कम राजे बताती है कि उनका जीवन कठिनाईयों भरा रहा है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्के घर का निर्माण करवाना मड़कम राजे के बस की बात नहीं थी। अपने परिवार के साथ वह अपने पुराने कच्ची छत और दीवार वाले झोपड़ीनुमा घर में रहती थी। कच्चे घर में बारिश के मौसम में रहना दूभर था, छत से पानी टपकने के साथ ही सॉप, बिच्छू इत्यादि खतरनाक जीवों का घर में घुस जाने का डर हमेशा बना रहता था। शासन द्वारा संचालित ग्रामीण आवास योजना के तहत वर्ष 2019-20 में आवास की स्वीकृति मिली तब जाकर मड़कम राजे के पक्के मकान का सपना साकार हुआ। आज पक्के मकान से उनकी जिंदगी बेहतर और सरल हो गई है।पक्के आवास से परिवार की सुरक्षा की चिंता हुई दूरग्राम पंचायत मुलाकिशोली के निवासी मड़कत मुत्ता को अपने परिवार की सुरक्षा के सदैव चिंता लगी रहती थी। मेहनत मजदूरी से जीवन यापन करने वाला उनका परिवार एक छोटी झोपड़ी मेें शरणार्थियों की तरह रहने को विवश था। बारिश के दिनों में झोपड़ी की छत से पानी टपकने से परेशानी भी होती थी और बार-बार झोपड़ी की मरम्मत भी करनी पड़ती थी जिससे परिवार के समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न होती थी। वहीं रात में परिवार को कीडे़, जंगली सुअर, कुत्तों आदि से खुद को बचाना उनकी सबसे बड़ी चिंता थी। उन्होंने महसूस किया कि अगर उनके पास एक छोटा सा पक्का मकान हो तो वे अपनी स्थिति को बेहतर कर सकता है। पक्का घर बनना और अपने परिवार को बेहतर जीवन देना उसका सपना था। वर्ष 2019-20 में मड़कम मुत्ता को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ दिया गया। आज उनका घर अच्छी स्वच्छ सुविधा के साथ सुसज्जित है और भौगोलिक रूप से उपयुक्त क्षेत्र में बनाया गया है। पक्का घर प्राप्त करने के बाद हितग्राही मड़कम मुत्ता एवं उनका परिवार गर्व, संतुष्टि और खुशी महसूस कर रहा है।

रायपुर : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रथम राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग...

कबड्डी, बैडमिंटन, एथेलेटिक्स, फुटबाल, फुगड़ी में खिलाड़ी दिखा रहे दमखमशतरंज में खिलाड़ियों के मध्य मेंशह और मात का खेल शुरूमुख्यमंत्री 13 नवम्बर को समापन...

रायपुर : प्रदेश में अगले एक वर्ष में शिशु मृत्यु दर आधा करने का...

स्वास्थ्य मंत्री ने "सांस" अभियान और "राष्ट्रीय नवजात सप्ताह" का किया शुभारंभरायपुर. 12 नवम्बर 2021स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज विश्व निमोनिया दिवस...

राजनांदगांव : राजस्व प्रकरणों का गंभीरता से निराकरण करें-कलेक्टर…

राजनांदगांव 12 नवम्बर 2021। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित...

राजनांदगांव : शासन की लोक-कल्याणकारी योजनाओं का असर रहा कारगर…

राजनांदगांव 12 नवम्बर 2021। शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं का असर कारगर रहा है। जिले में मार्केट बूम पर रहा और बड़ी संख्या में लोगों...

राजनांदगांव : दहेज के लिये मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने वाले के...

राजनांदगांव - दहेज के लिये मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने वाले के खिलाफ पुलिस चौकी चिखली द्वारा कार्यवाही की गयी।पुलिस से...

राजनांदगांव : अवैध शराब बिक्री पर पुलिस चौकी सुरगी की कार्यवाही, दो कोचिये गिरफ्तार…

राजनांदगांव - चौकी सुरगी पुलिस ने अवैध शराब रोकथाम के तहत कार्यवाही करते हुए अवैध शराब बिक्री करते दो कोचिया को गिरफ्तार कर धारा...

राजनांदगांव : रानीसागर बुढ़ासागर सौदर्यीकरण कार्य की जॉच हेतु निगम मंे टीम गठित :...

राजनांदगांव 12 नवम्बर। शहर में कराये जा रहे सौदर्यीकरण कार्य के तहत नगर निगम द्वारा रानीसागर, बुढ़ासागर एवं उसके आस पास सौदर्यीकरण कराया जा...

राजनांदगांव :निगम में अवकाश के दिनों में भी राजस्व वसूली…

राजनांदगांव 12 नवम्बर। निगम सीमांतर्गत सम्पत्तिकर,समेकितकर,जलकर एवं दुकान किराया की वसूली को दृष्ष्टिगत रखते हुये निगम कार्यालय अवकाश के दिनों में भी निगम कार्यालय...

राजनांदगांव : महापौर ने सीमेंट कांक्रिटींग रोड निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन…

राजनांदगांव 12 नवम्बर। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा आज तुलसीपुर वार्ड नं. 17 स्थित शास्त्री चौक में अधोसंरचना मद अंतर्गत 7.00 लाख रूपये...

जगदलपुर : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बना मुरई बाई के आत्मनिर्भरता का आधार…

अपने खेतों में फसल एवं सब्जी भाजी उगाकर जी रहीं है खुशहाल जीवनजगदलपुर, 12 नवम्बर 2021ग्रामीण क्षेत्रों के महिलाओं को घरों एवं गांव के...

रायपुर : इलाज के लिए पैसे का अभाव और अस्पताल की दूरी अब समस्या...

जरूरत मंदों के पास पहुॅच रही है मोबाइल मेडिकल यूनिटरायपुर 12 नवम्बर 2021छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगम क्षेत्रों के शहरी इलाकों की स्लम बस्तियों...

रायपुर : धान खरीदी, कस्टम मिलिंग और नियमित बारदाना आपूर्ति सहित विभिन्न विषयों पर...

छत्तीसगढ़ के अधिकारियों की टीम ने केन्द्रीय खाद्य सचिव, संयुक्त सचिव और भारतीय खाद्य निगम के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक से की मुलाकातआगामी विपणन...

राजनांदगांव : कलेक्टर ने एक ही स्थान पर ढाई वर्ष से पदस्थ पटवारियों...

राजनांदगांव 11 नवम्बर 2021। राज्य शासन से मिले निर्देश के अनुसार कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा एक ही स्थान पर ढाई वर्ष से...

कोण्डागांव : दिल की बीमारियों से पीड़ित 03 बच्चों का हुआ सफल ईलाज…

चिरायु द्वारा स्कूलों में किये जा रहे स्वास्थ्य जांच में पता चली थी बीमारीकोण्डागांव, 12 नवम्बर 2021कोण्डागांव जिले में हर व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य...

सूरजपुर : सहयोग के बढ़ते हाथ के साथ कुपोषित बच्चों के लिए चिरंजीवी बना...

तेजपुर निवासी मीना के पुत्र के वजन में हुई वृद्धि, मुख्यमंत्री और प्रशासन को दिया धन्यवाद...सूरजपुर 12 नवम्बर 2021मुख्यालय स्थित मंगल भवन में चलाए...

रायपुर : वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन के मामले में कड़ी कार्यवाही: जेसीबी, ट्रैक्टर...

वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने अवैध उत्खनन और वन अपराध पर  कड़ी कार्यवाही करने अधिकारियों को दिए हैं निर्देशरायपुर, 12 नवम्बर 2021वन और...

रायपुर : बालगृह के बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाने अफसरों से करायी जा...

भविष्य के लिए महत्वाकांक्षा जगाना मकसदरायपुर, 12 नवम्बर 2021बच्चों में आगे बढ़ने की ललक और कैरियर की समझ विकसित करने के लिए महिला एवं...

राजनांदगांव : फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट का फैसला : नाबालिग के दुष्कर्मी को...

राजनांदगांव पास्को एक्ट के तहत फास्ट ट्रेक स्पेशल कोर्ट ने फिर एक दुष्कर्मी को कड़ी सजा सुनाई है न्यायाधीश श्री शैलेश शर्मा के कड़े...

रायपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों के बच्चों की...

एक हजार से अधिक खिलाड़ी एवं ऑफिसियल्स भाग ले रहे हैंरायपुर, 12 नवम्बर 2021स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज छत्तीसगढ़ राज्य...

कवर्धा : कबीरधाम जिले में वनांचल और मैदानी इलाके के 124 सड़कों की बदलेगी...

जिले के 124 सड़कों की कुल लम्बाई 367.66 किलोमीटर के नवनीकरण मरम्मत के लिए 68.5 करोड़ की की मिली मंजूरीकैबिनेट मंत्री श्री अकबर और...

कांकेर : प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना अंतर्गत स्वरोजगार स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित…

कांकेर - प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना अंतर्गत वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कांकेर के द्वारा 30 नवंबर...

कांकेर : रागी का हलवा एवं कोदो की खिचड़ी से बच्चे एवं माताएं हो...

कांकेर - प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 05 सितम्बर 2019 से सुपोषण अभियान का शुभारंभ किया गया है, इससे पूर्व सभी कुपोषित...

रायपुर : नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने कार्यभार ग्रहण किया…

रायपुर, 12 नवम्बर 2021नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने यहां पुलिस मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। निवर्तमान पुलिस महानिदेशक श्री डीएम अवस्थी ने...

रायपुर : मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 23 वीं कड़ी का प्रसारण...

इस बार उद्यमिता और जनसशक्तिकरण का छत्तीसगढ़ मॉडल पर होगी बातरायपुर, 12 नवम्बर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 23...

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने हिड़मा लखमा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया…

रायपुर, 12 नवम्बर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा के बड़े भाई श्री हिड़मा लखमा के निधन पर गहरा दुख...

राजनांदगांव : प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल विकास के लिए माहौल विकसित करें...

डोमेन स्किल ट्रेनर्स टीओटी कम सर्टिफिकेशन प्रोग्राम 2021 संपन्नआरसेटी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी योजना एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका को बढ़ाने की दिशा...

राजनांदगांव : ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन-तिलहन फसल लेने की अपील…

राजनांदगांव 11 नवम्बर 2021। जिले में खरीफ फसलों की कटाई जोरों-शोरो से चल रही है। जिसके बाद गेंहूँ, चना, मसूर, सरसों आदि रबी फसलों...

राजनांदगांव : धान पराली जलाने पर होगी आर्थिक दण्ड की कार्रवाई…

राजनांदगांव 11 नवम्बर 2021। जिले में धान फसल की कटाई प्रारंभ हो गई है। जिन क्षेत्रों में धान के बाद रबी फसल लिया जाता...

राजनांदगांव : बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए शिक्षक रणनीति बनाकर अध्यापन कार्य करें...

राजनांदगांव 11 नवम्बर 2021। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज बल्देव प्रसाद मिश्र विद्यालय के शहीद विनोद चौबे मेमोरियल ऑडिटोरियम में जिले के सभी...

राजनांदगांव : पुलिसिंग पर मुख्यमंत्री की चिंता करना मगरमच्छी आंसू- सांसद पांडे…

बगुला भगत बने बैठे है मुख्यमंत्रीगृहमंत्री का कोई अस्तित्व और औचित्य नहींवरदहस्त प्राप्त तस्कर धमकाते है पुलिस कोराजनांदगांव - सांसद संतोष पांडे ने मुख्यमंत्री...

राजनांदगांव : बोरतलाव थाना क्षेत्रांतर्गत बुढा़नछापर के जंगल से पुलिस ने नक्सलियों का डम्प...

राजनांदगांव - नक्सल विरोधी अभियान के तहत राजनांदगांव जिले के बोरतलाव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बुरहानछापर के जंगल में सर्चिंग कर रही पुलिस...

राजनांदगांव : छठ पर्व पर महिलाओ ने रखा निर्जला व्रत : तालाब मे...

राजनांदगांव - भगवान सूर्यदेव एव छठी माता की आराधना का पर्व राजनांदगांव जिले मे निवासरत बिहार पटना वासियो ने कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते...

राजनांदगांव : शहर के स्टेट हाई स्कूल मैदान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का...

राजनांदगांव - राष्ट्रीय उत्सव समिति द्वारा राजनांदगांव शहर के स्टेट हाई स्कूल मैदान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन...

राजनांदगांव : दीपावली पर्व पर नये कपड़े न मिलने से नाबालिग ने जंगल में...

राजनांदगांव, दीपावली पर्व पर नए कपड़े न मिलने से खिन्न एक नाबालिक ने जंगल जाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर...

रायपुर : घर में आग लगने से हवलदार की बेटी की दर्दनाक मौत…

रायपुर । राजधानी रायपुर में बुधवार तड़के सीआरपीएफ हवलदार के घर में आग लगने से उसकी 13 साल की बेटी की जिंदा जलने से...

राजनांदगांव : रास्ता रोककर नाबालिग को छेड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव नाबालिग का रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को बसंतपुर पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। आरोपी दीपक सेन उम्र...

कवर्धा : अवैध संबंध के शंक में बच्चों के सामने ही पत्नी की गला...

कवर्धा - छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बुधवार को एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी । पहले उसका सिर पत्थर की चक्की...

रायपुर : किसानों के खेतों में दोहरी फसल से बढ़ रही आमदनी…

भू-जल संरक्षण एवं संवर्धन से किसानों को नहीं होती पानी की समस्यारायपुर 10 नवम्बर 2021छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी योजनांतर्गत...

रायपुर : ​​​​​​​नरवा विकास के लिए 392 करोड़ रूपए की 38 लाख संरचनाओं का...

वनांचल के 1962 नालों में 8 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि  होगी उपचारित: वन मंत्री श्री अकबर     रायपुर, 10 नवम्बर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल...

रायपुर : ग्राम सांकरा में इसी शैक्षणिक सत्र में प्रारंभ होंगे उद्यानिकी एवं वानिकी...

कुलपति डॉ. एस.एस. सेंगर ने प्रगति का जायजा लिया     रायपुर, 10 नवम्बर 2021इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. एस.एस. सेंगर ने...

रायपुर : गौठानों में शकरकंद व जिमीकंद की खेती कर रही हैं महिलाएं…

रायपुर, 10 नवम्बर 2021छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर  बनाने एवं उन्हें आय का अतिरिक्त जरिया उपलब्ध कराने के लिए सुराजी गांव योजना के...

रायपुर : ‘नवा छत्तीसगढ़ के 36 माह‘ : समूह के माध्यम से आर्थिक और...

मुर्गीपालन व्यवसाय बना औराईकला की महिला समूह के लिए आय का जरिया     रायपुर, 10 नवम्बर 2021राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से  महिलाओं...

रायपुर : राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू : विधायक डॉ के.के. ध्रुव ने...

रायपुर, 10 नवम्बर 2021राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा के खेल मैदान में किया गया।...

रायपुर : ​​​​​​​फुटबॉल ग्राउण्ड में दिखा मुख्यमंत्री का शानदार फुटवर्क…

फुटबॉल ग्राउंड में बच्चे हड़िप्पा करते हुए उत्साह से मुख्यमंत्री की ओर दौड़      रायपुर, 10 नवम्बर 2021भिलाई के सेक्टर-9 फुटबॉल स्टेडियम के लोकार्पण...

रायपुर : आस्था और उल्लास का पर्व है छठ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…

छठी मइया सबकी मनोकामना पूरा करेंगीछठ पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री     रायपुर, 10 नवम्बर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल छठ पर्व के अवसर पर...

रायपुर : छठ पर्व पर सार्वजनिक अवकाश देने वाला छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य…

मुख्यमंत्री ने भिलाई में छठ तालाब के सौन्दर्यीकरण और विकास के लिए एक करोड़ की घोषणा कीछठ पूजा पर भोजपुरी समुदाय को दी शुभकामनाएं   ...

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय कवि सम्मेलन वाह…वाह… राजनांदगांव का दीप प्रज्जवलित कर...

पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे, डॉ. कुमार विश्वास, श्री अशोक चारण, सुश्री मणिका दुबे की कविताओं से मंत्रमुग्ध हुए श्रोतामुख्यमंत्री ने कवि सम्मेलन का लिया...

राजनांदगांव : कलेक्टर ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का किया निरीक्षण…

राजनांदगांव 10 नवम्बर 2021। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज सुबह गौरव पथ स्थित अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ...