back to top

राजनांदगांव:खंडेलवाल महिला मंडल ने उत्साह के साथ मनाया मदर्स डे, मातृत्व सम्मान को मिला विशेष स्थान…

राजनांदगांव। मदर्स डे के अवसर पर खंडेलवाल महिला मंडल द्वारा शहर के कस्तूरबा स्कूल भवन में भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल की अध्यक्ष अलका खंडेलवाल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही।कार्यक्रम में माँ-बेटी की जोड़ी द्वारा प्रस्तुत रैम्प वॉक आकर्षण का केंद्र रही।

Advertisements

प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और स्नेह से भरपूर प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही समाज की कार्यरत महिलाओं का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की गई।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “कौन किसको कितना जानता है” क्वेश्चन राउंड रहा, जिसमें माँ और बेटी ने एक-दूसरे के बारे में रोचक जवाब देकर आपसी समझ और रिश्तों की मजबूती को दर्शाया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित अल्का सुरजन ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम परिवार और समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मान देने का सशक्त माध्यम हैं।इस अवसर पर घर से कार्य करने वाली माताओं को भी सम्मानित किया गया, ताकि उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहन मिल सके। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने आयोजन को प्रेरणादायक बताते हुए महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय पहल बताया।

कार्यक्रम में मंडल की सचिव प्रीति तांबी, उपाध्यक्ष वर्षा धोकरिया, कोषाध्यक्ष साधना फरसुइया, सह कोषाध्यक्ष दीपा डंगायच एवं सह सचिव ममता कायतवाल की विशेष सहभागिता रही।साथ ही कार्यकारिणी सदस्य अभिलाषा रावत, दीपिका कायतवाल, संगीता फरसोइया, संध्या कुलवाल, मेघा कानूनगो एवं प्राची कुलवाल उपस्थित रहीं।

Advertisements

You cannot copy content of this page