राजनांदगांव: डोंगरगढ़ में शराब पार्टी बनी मौत की वजह, चाकू मारकर युवक की हत्या से सनसनी…

राजनांदगांव/ डोंगरगढ़,। आपस में शराब के प्याले खनखनाते छिड़े विवाद ने एक युवक की हत्या करा दी। देर रात हुई वारदात में पुलिस ने मुख्य आरोपी वारदात को के आधा घंटे बाद ही हिरासत में ले लिया।

Advertisements

इसी वारदात में शामिल दो आरोपियों की पुलिस को तलाश है। धर्म नगरी के कश्मीरी पारा में बीती रात विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चाकू से हुए हमले में एक युवक की मौत हो गई।

घटना पुलिस थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर हुई है, जिसने शहर की कानून-व्यवस्था और बढ़ती नशाखोरी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जाता है कि कश्मीरी पारा में शराब पार्टी में शराब पीने जैसी मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया।

इसी दौरान कश्मीरी पारा निवासी धन्नू ठाकुर (25) पर चाकू से अज्ञात आरोपी ने हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से धन्नू ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जबकि कथित आरोपी अभय निषाद घटना के बाद फरार हो गया।’ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और रात में ही संदेही के रूप में दो लोगों को पकड़कर थाने में ले जाकर पूछताछ की गयी।

स्थानीय लोगों का कहना है, कि शहर के कई इलाकों में देर रात तक खुलेआम शराबखोरी और नशाखोरी होती है, जिसकी शिकायतें पहले भी की जा चुकी हैं। इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।