back to top

राजनांदगांव: राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के आगमन को लेकर प्रभारी पहुंचे सम्मेलन स्थल


डा.चंदन यादव व मलकीत सिंह गैंदू ने तैयारियों को लेकर कांग्रेसजन से की चर्चा

Advertisements


राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ सहप्रभारी डा.चंदन यादव व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री (संगठन व प्रशासन) मलकीत सिंह गैंदू ने 8 सितंबर को ग्राम ठेकवा में प्रस्तावित भरोसे का सम्मेलन जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी का आगमन हो रहा है। उसकी तैयारियों की समीक्षा की।


उल्लेखनीय है कि दिनांक 08 सितंबर को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी का राजनांदगांव में प्रथम बार आगमन हो रहा है, वे यहां पर भरोसे के सम्मेलन में शिरकत करेंगे जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव, श्री सप्तगिरीशंकर उल्का, श्री विजय जांगिड सहित सभी मंत्रीगण व जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल होंगे।

उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा की एवं उपस्थित कांग्रेसजनों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिले के कांग्रेसजनों ने अपनी तैयारियों के बारे में विस्तार से चंदन यादव एवं मलकीत सिंह गैंदू जी को जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, भुनेश्वर बघेल, जिलाध्यक्षद्वय भागवत साहू, कुलबीर सिंह छाबड़ा, अनिल मानिकपुरी, गजेन्द्र साखरे, अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, छग युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव, खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, महापौर हेमा देशमुख, पीसीसी महामंत्री शाहिद खान, थानेश्वर पाटिला, प्रदेश सचिव मेहुल मारू, संयुक्त महामंत्री नरेश डाकलिया, डा.आफताब आलम, क्रांति बंजारे, ग्रामीण कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे, शहर कांग्रेस महामंत्री हनी ग्रेवाल, दिनेश शर्मा, पदम कोठारी, मोती साहू, ब्लॉक अध्यक्षद्वय आसिफ अली, सूर्यकांत जैन, निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, अंगेश्वर देशमुख, रमेश जैन, एनएसयूआई अध्यक्ष अमर झा, युकां विधानसभा अध्यक्ष गुरभेज माखिजा, आफताब अहमद, मदन साहू, शकील रिजवी, शुभम शुक्ला, सौरभ अग्रवाल, अरशद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page