back to top

राजनांदगांव : सांसद की पहल की को नई दिशा अब साईं को नया हॉकी कोच…

राजनांदगांव : भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र राजनांदगांव में हॉकी प्रशिक्षक की नियुक्ति कर दी गई है। जिला हॉकी संघ के पूर्व अध्यक्ष नीलम जैन ने बताया कि राजनांदगांव में 2001 से संचालित साई हॉस्टल में ए टोप्पो, दाउद बरूआ, अंथ्रेस मिंज, रामनाथ राय एवं दीक्षा बख्शी पदस्थ हुए थे।

Advertisements

इनमें बख्शी के अतिरिक्त सभी कोच रिटायर हो गए थे। विगत वर्ष दीक्षा का भी तबादला राजनांदगांव से हो गया था। कोच नहीं होने के कारण राजनांदगांव एवं साई हॉकी के खिलाड़ियों को समुचित अभ्यास में परेशानी हो रही थी। इस संबंध में जिला हॉकी संघ व हॉकी छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों ने समय-समय पर सांसद संतोष पांडेय से मिलकर प्रशिक्षक को पुन: पदस्थ कराने का अनुरोध किया था। सांसद पांडेय द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक से बात की एवं भारत शासन के खेल मंत्री किरण रिजुजु से बात कर खिलाड़ियों की परेशानी से अवगत कराया।

उन्होंने सांसद संतोष पांडेय के अनुरोध पर अविलंब साई को राजनांदगांव में हॉकी प्रशिक्षक की पदस्थापना के संबंध में निर्देशित किया। इसके बाद राजनांदगांव में हॉकी प्रशिक्षक राशिद अजीज खान की पोस्टिंग का आदेश जारी कर दिया गया है। जैन ने आगे बताया कि प्रशिक्षक ने ज्वाइन कर लिया है। वे लखनऊ से स्थानांतरित होकर यहां आए हैं। गौरतलब है कि नए कोच आने से खिलाडी खेल में नई तकनीक की बारीकियां सीख सकेंगे।

source : bhaskar.com

Advertisements

You cannot copy content of this page