back to top

रायपुर : जिले के अस्पतालों में कोरोना के इलाज के लिए उपलब्ध बिस्तरों की जानकारी पोर्टल के माध्यम से ली जा सकती है….

रायपुर 3 मई 2021/ रायपुर के अस्पतालों में कोरोना के इलाज के लिए उपलब्ध बिस्तरों की रियल टाइम जानकारी के लिए नया पोर्टल www.cgcovidjansahayta.com प्रारंभ किया गया है।

Advertisements

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पोर्टल के माध्यम से रायपुर जिले के निजी कोविड अस्पतालों की जानकारी अपलोड की गई है। किसी भी मरीज को यदि बेड की आवश्यकता है तो इस लिंक के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकता है।

विभिन्न अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तरों की उपलब्धता की जानकारी के लिए इस पोर्टल के मीनू ऑप्शन में जाना पड़ता है । यहां से उसे विभिन्न अस्पताल में उपलब्ध सामान्य बेड, ऑक्सीजन बेड, एचडीयू बेड, आईसीयू बेड और वेंटिलेटर बेड की जानकारी मिल जाती है। इस महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर मरीज अनावश्यक भटकने से बच सकते हैं और अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार अस्पताल आदि का चयन कर सकते हैं।

इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी नागरिक अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान के कोरोना इलाज के प्रोटोकॉल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । पोर्टल के माध्यम से कोरोना संबंधी भ्रांतियों को भी दूर किया जा सकता है। यही नहीं ‘ हमर गोठ सेहत बर ‘जैसे कार्यक्रम के माध्यम से डॉक्टर साहब से जानकारी ली जा सकती हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page