back to top

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने पत्रकार वार्ता में कोविड टीकाकरण और प्रदेश में कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति की जानकारी दी…

रायपुर. 24 मार्च 2021-स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान प्रदेश में कोरोना टीकाकरण और कोविड-19 संक्रमण की ताजा स्थिति की जानकारी दी। श्री सिंहदेव ने बताया कि अभी राज्य में प्रतिदिन 70 हजार से 80 हजार लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रोजाना एक लाख टीककारण का लक्ष्य रखा है।

Advertisements

श्री सिंहदेव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रदेश में अभी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने संक्रमण पर काबू पाने सभी नागरिकों से मास्क के उपयोग, शारीरिक दूरी बनाए रखने, हाथों को स्वच्छ रखने और सार्वजनिक आयोजनों से बचने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page