राजनांदगांव: नया बस स्टैण्ड मे प्रतिदिन सफाई करने, निर्धारित समय तक उपस्थित रहकर कार्य करने के दिये निर्देश…

आयुक्त सुबह पहुॅचे वार्डो में सफाई व्यवस्था देखने

फल विक्रेता एवं दुकानदारों से साफ सफाई रखने झिल्ली पन्नी का उपयोग नहंी करने समझाईस देने कहा

राजनांदगांव 15 मई। नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा आज सुबह सफाई कार्य का निरीक्षण करने वार्डो मंे पहॅुचे और आम्बेडकर चौक, नया बस स्टैण्ड, गौरव स्थल में साफ सफाई का औचक निरीक्षण कर सफाई में सुधार के निर्देश दिये।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने आम्बेडकर चौक में साफ सफाई देख चौक चौराहो की प्रतिदिन सफाई कर कचरा उठाने के निर्देश दिए। चौक मे श्रमिक भवन के पीछे के उद्यान की सफाई कर कचरा उठाने कहा। आम्बेडकर चौक के आस पास एवं मंदिर के पास के दुकानदारो को डस्टबिन का उपयोग करने, गंदगी नही फेलाने समझाईस देने कहा, दो पहिया वाहन मरम्मत दुकानदार को वाहन धोते समय गंदगी नही करने समझाईस देवे। उन्होंने कहा कि चौक के पास फ्लाई ओव्हर के नीचे होटल वालो से फैलाकर समान नही लगाने तथा साफ सफाई रखने समझाईस देवे, गंदगी पाये जाने पर जुर्माना लगावे।


नया बस स्टेण्ड निरीक्षण के दौरान बस स्टैण्ड में प्रतिदिन परिसर की सफाई कराने स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव को निर्देशित किये। हाईटेक शौचालय की नियमित सफाई करने तथा टिकट काउंटर के पास रखी अस्थाई गाडियो को हटवाकर साफ सफाई रखे। प्रतिक्षालय मंे आवश्यक मरम्मत कर रैलिंग लगाने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किए। उन्हांेने बस स्टैण्ड के आस पास के दुकानदारों, होटल व फल विक्रेताओ को साफ सफाई रखने, डस्टबिन का उपयोग करने, झिल्ली पन्नी यूज नही करने समझाईस देने कहा। इसके अलावा अनावश्यक बहते नल को काटने के निर्देश दिए।


आयुक्त ने कहा कि बस स्टेण्ड रोड में व नाली के उपर ठेला खोमचा नही लगाना है, जिनके द्वारा लगाया गया है वे हटा लेवे अन्यथा कार्यवाही की जावेगी। उन्होने गौरव स्थल के आस पास नियमित सफाई करने के निर्देश दिए। सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण कर शौचालय में समुचित सफाई के अलावा पानी की पर्याप्त उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था मुहैया कराने संचालक को निर्देशित किए।