
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश की तारीख में संशोधन किया है। राज्य सरकार द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार पहले 27 मई 2026, बुधवार को घोषित अवकाश अब 28 मई 2026, गुरुवार को रहेगा।
जारी आदेश में कहा गया है कि वर्ष 2026 के लिए पूर्व में घोषित अवकाश सूची में ईद-उल-जुहा के लिए 27 मई को अवकाश तय किया गया था, लेकिन आंशिक संशोधन करते हुए अब इसे 28 मई कर दिया गया है। यह आदेश राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय द्वारा जारी अधिसूचना की जानकारी सभी विभागों, संभागीय आयुक्तों, कलेक्टरों तथा संबंधित संस्थाओं को भेज दी गई है।










































