राजनांदगांव:अवैध शराब बिक्री पर बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई, 48 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 48 पौवा देशी शराब जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में 10 जून 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर मोहारा बायपास रोड के पास दबिश दी गई।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रोहित कुमार मंडावी (27 वर्ष) निवासी अटल आवास पेंड्री, थाना लालबाग को अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 48 पौवा देशी प्लेन शेरा शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 8.640 बल्क लीटर तथा अनुमानित कीमत 3,840 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने जब्त शराब को अपने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 276/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, प्रधान आरक्षक सीमा जैन, आरक्षक राजेश्वर बंदेश्वर, कुश बघेल एवं रूपेन्द्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।