राजनांदगांव: नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले का 56वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया…

सतनाम भवन में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस-भाजपा नेताओं सहित गणमान्य नागरिकों ने दी शुभकामनाएं

राजनांदगांव। नगर पालिक निगम राजनांदगांव के नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले का 56वां जन्मदिन 27 जून शनिवार को नया बस स्टैंड स्थित सतनाम भवन में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मदिन समारोह में शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही, जिससे आयोजन स्थल पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।

इस अवसर पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं ने राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर संतोष पिल्ले को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की। शहर के सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी समारोह में पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं मालाएं भेंट कर बधाई दी।

जन्मदिन समारोह के दौरान समर्थकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया और संतोष पिल्ले के प्रति अपना स्नेह एवं सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिले के पत्रकारों ने भी उपस्थित होकर संतोष पिल्ले को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता, सौहार्द और उत्सवमय रहा।