राजनांदगांव: राजकुमार हरिहारनो को सेवानिवृत्त होने पर दी गई बिदाई…

राजनंादगांव 1 अगस्त। नगर निगम में अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के पश्चात शासन नियमो के तहत सेवानिवृत्त होने पर सहायक राजस्व निरीक्षक श्री राजकुमार हरिहारनो को आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम की अध्यक्षता में आयोजित बिदाई समारोह में सम्मान पूर्वक बिदाई दी गयी। आयुक्त ने श्री हरिहारनो को माला पहनाकर, शाल, श्रीफल एंव स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया तथा अवकाश नगदी करण का चेक दिया।


बिदाई समारोह में आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि 27 साल सेवा देकर आज श्री राजकुमार सेवानिवृत्त हो रहे है। इन्होंने अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं कर्मठता से निर्वाहन किया। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग में सेवा देकर इनकी राजस्व कर वसूली बहुत अच्छी रही इन्होंने डिमाण्ड के विरूद्ध सत प्रतिशत वसूली भी किया है और हर वित्तीय वर्ष में 80 प्रतिशत वसूली लाये है। आज अपने सर्विसकाल के अंतिम दिन तक विभागीय कार्य का कुशल सम्पादन करने पर मैं इनको बधाई देता हॅू। उन्होंने कहा कि सभी राजस्व प्रभारियो को इनसे सीख लेनी चाहिए। मैं इनके उज्जव भविष्य की कामना करते हुए अपने पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्वो का निर्वाहन इसी तरह से करे, ऐसी अपेक्षा करता हूॅ।


श्री राजकुमार हरिहारनों ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि कार्य के दौरान मुझे अधिकारी कर्मचारी का अच्छा सहयोग मिला और सबके प्रेरणा से ही मैं अच्छी वसूली करने का प्रयास दिया। इसके लिए मैं आयुक्त सहित निगम परिवार का आभार व्यक्त करता हूॅ। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी इमानदारी व मेहनत से कार्य करते है, अच्छी वसूली करे, इसके लिए मैं शुभकानाए देता हॅॅॅू और समय समय पर मै सहयोग भी करूगा, ताकि मेरे प्रभारित वार्ड की वसूली प्रभावित न हो। बिदाई समारोह में राजस्व अधिकारी श्री मोबिन अली, सहायक राजस्व अधिकारी श्री हितेश ठाकुर, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री नारायण यादव सहित स्टाप उपस्थित थे।