back to top

राजनांदगांव: स्वास्थ्य सेवाओ में सुधार के लिए आयुक्त मरकाम लगातार प्रयासरत…

प्रतिदिन सुबह सफाई निरीक्षण एवं दुर्घटना से बचाने मवेशी धरपकड अभियान की सतत मानिटरिंग

Advertisements

राजनांदगांव 29 अगस्त। शहर की स्वास्थ्य सेवाओ में गुणात्मक सुधार लाने निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम द्वारा प्रतिदिन सुबह शहर के विभिन्न क्षेत्रंों में सफाई निरीक्षण कर सफाई में सुधार की दिशा में कार्य करने कर्मचारियो को प्रेरित कर रहे है। स्वयं उपस्थित रहकर सफाई कराने, झिल्ली पन्नी उठवाने से कर्मचारी उत्साह से काम रह रहे है, जिसका परिणाम भी दिख रहा है। साथ ही मवेशियो को दुर्घटना से बचाने निगम का अमला उनके नेतृत्व में चैक चैराहे, जी.ई.रोड, से मवेशी हटाकर रेडियम पट्टी भी लगा रहे है।


आज के सफाई निरीक्षण में आयुक्त श्री मरकाम जी.ई.रोड सहित प्रमुख मार्गो में सफाई का जायजा लेकर रोड के दोनो किनारे तक सफाई करवा झिल्ली पन्नी उठवाए। इस दौरान उनके द्वारा नागरिको, होटल व अन्य व्यवसायियो तथा ठेला खोमचा वालो को साफ सफाई रखने झिल्ली पन्नी का उपयोग नही करने, डस्टबिन का उपयोग करने, तथा रोड या नाली के उपर अतिक्रमण नही करने समझाईस भी दिया जा रहा हैं। उन्होने सफाई अमला से कहा है कि निचली बस्ती तथा पानी भरान क्षेत्र में साफ सफाई कर विशेष ध्यान रखे, कच्ची नाली खोद कर जल निकासी करावे। मौसमी बीमारी से बचने साफ सफाई रखने, लोगो को समझाईस देवे। आज उन्होंने गौरी नगर अण्डर ब्रिज के पास बारिश का पानी भरने पर तकनीकि अधिकारियो के साथ स्थल निरीक्षण कर रेल्वे के साथ मिलकर पानी निकासी के निर्देश दिए।


सफाई के साथ साथ आयुक्त श्री मरकाम दुर्घटना से बचाने निगम के मवेशी धरपकड अभियान अमला द्वारा चैक चैराहो में बैठे व विचरण करते मवेशियो को उठाया जा रहा है, उसकी निरंतर मानिटरिंग कर रहे है। कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार एवं आयुक्त के नेतृत्व में निगम का अमला प्रतिदिन मवेशी पकड़ काजी हाउस में छोड रहे है और मवेशियो के गले में रेडियम पट्टी लगा उनके सिंग में रेडियम टेप चिपका रहे है। आयुक्त ने काॅजी हाउस का भी निरीक्षण कर मवेशियो को दिये जाने वाले चारा पानी के अलावा गंज मण्डी से बचे फल सब्जी लाकर खिलाने के संबंध मे जानकारी लेकर दाना पानी सहित अन्य आवश्यक समाग्री का पर्याप्त भण्डारण रखने निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि बीमार मवेशियो का ईलाज करावे तथा समय समय पर टीका लगवावे।

Advertisements

You cannot copy content of this page