back to top

एक करोड़ की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को उतारा मौत के घाट…

रायपुर, 07 सितंबर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करीब एक करोड़ रुपए की जमीन बेचने से मिली रकम को लेकर चल रहे विवाद में दामाद ने ससुर की हत्या करने का मामला सोमवार को सामने आया। पुलिस ने इस मामले में मृतक के बड़े दामाद हेमराज निषाद सहित उसके चाचा रोहित निषाद और दोस्त संजय निषाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पठारीडीह निवासी मोहन निषाद के रूप में हुई है। मोहन ने हाल ही में करीब एक करोड़ रुपए की जमीन बेची थी। जमीन की रकम में हिस्से अथवा पैसों की मांग को लेकर उसका अपने बड़े दामाद हेमराज निषाद से विवाद चल रहा था। पिछले महीने भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक तीन सितंबर, 2026 की रात मोहन ने हेमराज को पार्टी के लिए बुलाया था। शराब – पीने के दौरान जमीन की रकम को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान हेमराज ने जीआई तार से मोहन का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद हेमराज ने अपने चाचा रोहित निषाद और दोस्त संजय निषाद की मदद से शव को चादर में लपेटकर टाटा मैजिक में रखा। पुलिस के अनुसार आरोपियों की योजना शव को खारुन नदी में फेंककर हत्या के सबूत मिटाने की थी। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब चार सितंबर की रात करीब 1:15 बजे धरसीवां थाना पुलिस की टीम रायपुर-बिलासपुर रोड स्थित परसतराई इलाके में नहर पुलिया के पास गश्त कर रही थी।

Advertisements

इसी दौरान सामने से आ रहे टाटा मैजिक को पुलिस ने रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे पीछे लेना शुरू कर दिया। पुलिस ने टाटा मैजिक की तलाशी ली तो अंदर चादर में बंधा शव मिला, जिसका एक पैर बाहर दिखाई दे रहा था। चादर खोलने पर एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर मॉच्र्युरी भेजा और पहचान तथा आरोपियों की तलाश शुरू की।

Advertisements

You cannot copy content of this page