राजनांदगांव 23 मार्च 2021। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा के निर्देशानुसार खाद्य विभाग द्वारा राजनांदगांव के मानव मंदिर चौक स्थित अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेण्डर का उपयोग व्यवसायिक कृत्य में किए जाने के कारण 3 गैस सिलेण्डर जप्त किया गया।

जप्त गैस सिलेण्डर को जेके एण्ड संस गैस एजेंसी राजनांदगांव संचालक के सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार 19 मार्च को रामदरबार के सामने स्थित अरिहंत स्वीट्स में छापामार की कार्रवाई कर 3 नग घरेलू सिलेण्डर जप्त किया गया। जप्त गैस सिलेण्डर को अशोका इंडियन गैस एजेंसी मठपारा संचालक के सुपुर्द किया गया।
खाद्य विभाग द्वारा जिले के होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट में घरेलू एवं वाणिज्यिक गैस सिलेण्डर के उपयोग पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के लिए गठित दल के सदस्यों द्वारा लगातार छापामार की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान सहायक खाद्य अधिकारी श्री भुनेश्वर चेलक, श्री आशीष रामटेके, श्रीमती शशि सिंह, खाद्य निरीक्षक श्री द्रोण कामड़े एवं श्रीमती पुष्पांजली भास्कर उपस्थित थे।












































