
रायपुर। रविशंकर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा कल 1 मार्च से शुरू हो रही है। रविवि की परीक्षा 3 साल बाद ऑफलाइन मोड में होगी। वार्षिक परीक्षा में 1 लाख 60 हजार छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। रविवि ने इस बार 84 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल रोकने रविवि प्रबंधन ने उड़नदस्ता टीम की भी गठित की।
बीएससी, बीकॉम, बीए, एमएससी, एमकॉम, एमए की परीक्षाओं का आयोजन तीन पालियों में किया जाएगा।










































