Recruitment 2023 : छत्तीसगढ़ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में छात्रावास अधीक्षक और अतिथि शिक्षक के 54 पदों पर भर्ती, जानिए सम्पूर्ण प्रक्रिया…

गौरेला – पेण्ड्रा – मरवाही  – भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा शत-प्रतिशत पोषित तथा छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम संस्थान समिति रायपुर द्वारा जिला गौरेला – पेण्ड्रा – मरवाही में जिला स्तरीय समिति के अधीन संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों हेतु शिक्षकों की आवश्यकता की पूर्ति हेतु अस्थाई रूप से सी.बी.एस.ई. पैटर्न पर शाला संचालन हेतु शासकीय शिक्षकों / कर्मचारियों द्वारा फ्रेश अभ्यर्थियों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों से “प्रतिकालखंड” आधार पर ‘अतिथि शिक्षक’ (Guest Teacher ) एवं निश्चित मानदेय पर “छात्रावास अधीक्षक” पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।

Advertisements

पदों के नाम 

  1. अतिथि शिक्षक (पी.जी.टी. और टी.जी.टी)
  2. छात्रावास अधीक्षक

पदों की संख्या – 54 पद

आवेदन शुल्क 

इस नौकरी में आवेदन करने वाले आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा ।

आयु सीमा 

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष तक होनी चाहिए, इस भर्ती में आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी ।

शैक्षणिक योग्यता 

1.TGT शिक्षक –

न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ एनसीईआरटी के रिजनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन से संबंधित विषय में 04 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स या संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री ।

2. PGT शिक्षक –

न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ एनसीईआरटी के रिजनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन से संबंधित विषय में 02 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स या संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री ।

3. छात्रावास अधीक्षक –

शैक्षणिक योग्यता – किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम स्नातक डिग्री

वांछनीय योग्यता – 1.मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में डिप्लोमा / स्नातक/ स्नातकोत्तर या बी.एड

2. शासकीय / शासकीय अनुदान प्राप्त संस्थान के आवासीय विद्यालय या छात्रावास में कार्य करने का न्यूनतम 02 वर्ष का अनुभव ।

वेतनमान 

(अ) पी.जी.टी एवं टी.जी.टी. हेतु

  • पीजीटी – रू. 45000/- प्रतिमाह
  • एवं टीजीटी – रू. 42000/- प्रतिमाह

(ब) छात्रावास अधीक्षक – रू.36000/- प्रतिमाह

महत्वपूर्ण तिथियाँ 

  • आवेदन प्रारंभ : 06-04-2023
  • अंतिम तिथि : 01-05-2023

महत्वपूर्ण दस्तावेज 

  • आधार कार्ड रंगीन
  • पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो
  • 10 वी की अंकसूची ( जन्म तिथि सत्यापन हेतु )
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो तो।
  • रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र