
राजनांदगांव 17 अगस्त 2023। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव में कार्यालय लीगल एण्ड डिफेंस कौसिंल सिस्टम के लिए संविदात्मक भर्ती के तहत सहायक (क्लर्क), रिसेप्शनिस्ट सह डाटा एण्ट्री ऑपरेटर (टायपिस्ट) एवं कार्यालय भृत्य (मुंशी व अटेन्डेंट) के 1-1 पद के लिए 29 अगस्त 2023 तक आवेदन आमंत्रित की गई है।
पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला न्यायालय परिसर राजनांदगांव में रखे ड्रॉप बॉक्स पर न्यायिक कार्य दिवस पर डाल सकते है।
पंजीकृत डाक व स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।









































