back to top

बिग ब्रेकिंग खुज्जी की कांग्रेस विधायक श्रीमती छन्नी साहु के ऊपर हमला

खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू पर चाकू से हमला किया गया है. नशे में धुत युवक ने ये हमला किया है. इस हमले में विधायक को हाथ में चोट आई है. जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.
बताया जा रहा है कि विधायक छन्नी साहू एक कार्यक्रम में जोधारा गांव गई हुई थी. जहां युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक हमला करने वाले आरोपी का नाम खिलेश्वर स्वर्गीय तिलेश्वर बताया जा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि उक्त युवक पहले अंडे का ठेला लगाता था उसके बाद रोजी मजदूरी करने के लिए मुंबई गया हुआ था सूत्रों से जानकारी मिली है कि युवक नशे का आदी है वह लगभग दिन भर नशे में ही रहता है आरोपी को डोंगरगांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है अभी तक इस मामले में विधायक के साइड से किसी भी प्रकार की कोई कंप्लेंट थाने में दर्ज नहीं की गई है

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page