राजनांदगांव : शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में विवाद ,केरल की महिला खिलाड़ी का बाल खींचकर पीटा…

राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में इन दिनो राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता खेली जा रही है जहां देश भर के 33 विभिन्न संस्थानो के 1100 खिलाडी और 200 कोच अधिकारी शामिल हुए है । प्रतियोगिता के दौरान आज हरियाणा और केरल की अंडर-14 बालिका वर्ग टीमों के बीच क्वाटर फायनल खेल खेले गए इस बीच तकनीकी विवाद के चलते दोनो पक्ष के खिलाडियो के बीच जमकर मारपीट हो गई।

और जमकर लातधुसे चले है।इस झगड़े में केरल की एक महिला खिलाड़ी को चोटें आईं, जिसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल खिलाड़ी की स्थिति जानने के लिए टीम के मैनेजर, कोच और अन्य खिलाड़ी भी अस्पताल पहुंचे। घटना की सूचना पर स्थानीय केरलम समाज के लोग अस्पताल पहुचकर घटना पर नाराजगी जताई है। और इस घटना को दुखद और शर्मनाक बताया ।