back to top

रायपुर : कुंए की मिट्टी धसकने से तीन श्रमिकों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री बघेल ने गहरा दुुख व्यक्त किया….

मुख्यमंत्री ने मृत श्रमिकों के परिवारजनों को तत्काल राहत राशि देने के दिए निर्देश

Advertisements

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सूरजपुर जिला प्रशासन ने तीनों मृत श्रमिकों के परिवारजन को 5.25-5.25 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की   

 रायपुर, 30 मई 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल 29 मई को सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम धरसेड़ी आमापारा में कुंए की मिट्टी धसकने के कारण वहां कार्यरत तीन श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। बघेल ने मृतक श्रमिकों के परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए तीनों श्रमिकों के परिजन को पांच लाख 25 हजार -पांच लाख पच्चीस हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश सूरजपुर कलेक्टर को दिए।

      जिसके परिपालन में सूरजपुर कलेक्टर द्वारा तीनों मृतक श्रमिकों के परिजन को 5.25 लाख-5.25 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर श्रमिकों के परिजन को प्रदान की जा रही है। 

Advertisements

You cannot copy content of this page