back to top

रायपुर : नकली पति-पत्नी ने ज्वेलर्स के आँखों में धूल झोंककर लाखों के झुमके लेकर फरार….

रायपुर- शहर के जयस्तंभ स्थित तनिष्क ज्वेलर्स में लाखों की चोरी हो गई. शोरूम में एक महिला और पुरुष पति-पत्नी बनकर पहुंचे थे. दोनों आरोपियों ने बातों में फंसाकर 15 ग्राम वजनी सोने के झुमके लेकर फरार हो गए. जब ऑडिट किया गया तो चोरी का खुलासा हुआ. इसके बाद मैनेजर ने मौदहापारा थाना में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. मौदहापारा थाना पुलिस ने बताया कि जयस्तम्भ चौक स्थित तनिष्क ज्वेलर्स में चोरी हुई है.।

Advertisements

ज्वेलर्स की दुकान में 2 अज्ञात चोर पति-पत्नी बनकर आए थे. दुकान के कर्मचारियों को बातों में फंसाकर टेबल में रखें 15 ग्राम वजनी झुमका चोरी कर फरार हो गए. दुकान बंद करते समय जब ऑडिट किया गया तो झुमके चोरी होने की जानकारी सामने आई है. जिसके बाद शो-रूम के मैनेजर ने शिकायत दर्ज कराई है. चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में आई है. आस-पास के और भी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया गया है.

Advertisements

You cannot copy content of this page