back to top

राजनांदगांव: विश्व मलेरिया दिवस पर राजनांदगांव में जागरूकता रैली, शास्त्री ने जनभागीदारी का दिया संदेश…

राजनांदगांव, 25 अप्रैल। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शहर में मितानिन प्रेरक किरण यादव एवं मितानिन कार्यकर्ताओं द्वारा जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य आमजन को मलेरिया के प्रति जागरूक करना एवं इसके रोकथाम के उपायों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

Advertisements


रैली शहर के बसंतपुर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों और मोहल्लों से होकर गुजरी। इस दौरान मितानिन कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर नागरिकों को मलेरिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मलेरिया मच्छरों के काटने से फैलने वाली गंभीर बीमारी है, जिससे समय पर सावधानी अपनाकर बचा जा सकता है।


इस दौरान पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री की सक्रिय सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने रैली में शामिल होकर नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मलेरिया उन्मूलन के लिए जनभागीदारी और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने, पानी का ठहराव रोकने एवं स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।


कार्यक्रम में आशा मेश्राम, गायत्री साहू, अनुसुईया साहू, मंजुला सावलकर, गीता मार्या, संगीता यादव सहित अनेक मितानिन कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। वहीं आरोग्य समिति की ओर से लोकेश्वरी साहू, सुनीता निर्मलकर एवं बुधियारिन बाई सारथी की भी सहभागिता रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page